NET JRF क्या होता है? योग्यता, फायदे और तैयारी की पूरी जानकारी

अगर आप मास्टर कोर्स पूरा कर चुके हैं और आगे किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर जॉब करना चाहते हैं या फिर रिसर्च (PhD) की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो आपने NET और JRF के बारे में जरूर सुना होगा। ज्यादातर कॉलेज और विश्वविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए NET पास कैंडिडेट को ही वरीयता देते हैं। तो आज हम जानेंगे कि **NET JRF kya hota hai** और इसके लिए क्या योग्यता होती है?

NET vs JRF: सबसे बड़ा कन्फ्यूजन दूर करें

NET और JRF के लिए परीक्षा एक ही होती है, लेकिन दोनों के कट-ऑफ और फायदों में बड़ा अंतर है। आइए इसे आसान टेबल में समझते हैं।

पैरामीटर NET (National Eligibility Test) JRF (Junior Research Fellowship)
मुख्य उद्देश्य असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए योग्यता हासिल करना। PhD में एडमिशन और रिसर्च के लिए सरकार से फेलोशिप (स्कॉलरशिप) पाना।
कट-ऑफ कम होती है। (उदाहरण: 60%) बहुत ज्यादा होती है। (उदाहरण: 68%)
आयु सीमा (General) कोई आयु सीमा नहीं। 30 वर्ष (OBC के लिए 33, SC/ST/PwD/महिला के लिए 35 वर्ष)।
मुख्य फायदा आप पूरे भारत में किसी भी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JRF पास करने पर आप NET के लिए अपने आप योग्य हो जाते हैं + PhD के दौरान आपको हर महीने फेलोशिप मिलती है।

NET और JRF क्या हैं?

NET kya hai ?

नेट यानी **नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (National Eligibility Test)**। यह एक सर्टिफिकेट यानी प्रमाणपत्र होता है, जिसको पाने के बाद कोई भी छात्र किसी भी सरकारी या प्राइवेट यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए योग्य हो जाता है। यह परीक्षा NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) द्वारा आयोजित की जाती है। आर्ट्स, कॉमर्स और अन्य ह्यूमैनिटीज विषयों के लिए इसे **UGC-NET** कहा जाता है, जबकि साइंस स्ट्रीम के विषयों के लिए इसे **CSIR-NET** कहा जाता है।

JRF Kya Hai ?

जेआरएफ यानी **जूनियर रिसर्च फैलोशिप (Junior Research Fellowship)**। यह एक तरह की फेलोशिप यानी स्कॉलरशिप होती है जो केंद्र सरकार द्वारा किसी केंद्रीय यूनिवर्सिटी में PhD करने वाले छात्र को दी जाती है। नेट और जेआरएफ का एग्जाम एक ही होता है, लेकिन जो छात्र परीक्षा में टॉप रैंक (उच्चतम कट-ऑफ) हासिल करते हैं, उन्हें JRF अवार्ड किया जाता है। JRF क्वालिफाई करने वाला छात्र NET के लिए स्वतः ही क्वालिफाई हो जाता है।

JRF की मासिक फेलोशिप (Updated 2025-26)

₹37,000 + HRA

शुरुआती 2 साल के लिए (JRF), इसके बाद यह सीनियर रिसर्च फेलोशिप (SRF) में अपग्रेड होकर ~₹42,000 + HRA प्रति माह हो जाती है।

NET/JRF के लिए योग्यता (Eligibility)

शैक्षणिक योग्यता

नेट एग्जाम के लिए आपकी पोस्ट ग्रेजुएशन (जैसे MA, MCom, MSc) पूरी होनी चाहिए। जनरल कैंडिडेट के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में **55% अंक** होने चाहिए, वही SC/ST/OBC/PwD के लिए **50% अंक** होने चाहिए। जो छात्र अपनी मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • असिस्टेंट प्रोफेसर (NET) के लिए: कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
  • जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए: सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए ऊपरी आयु सीमा **30 वर्ष** है। महिलाओं और SC/ST/OBC/PwD उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलती है (यानी 35 वर्ष)।

एप्लीकेशन फीस (Updated 2025-26)

अगर एप्लीकेशन फीस की बात करें तो (यह NTA द्वारा बदल सकती है):

  • जनरल कैटेगरी: ₹1150
  • EWS/OBC-NCL: ₹600
  • SC/ST/PwD/थर्ड जेंडर: ₹325

नेट का पेपर कैसा होता है? (Exam Pattern)

नेट एग्जाम साल में दो बार होता है, पहला जून और दूसरा दिसंबर में। यह कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जाम होता है, जिसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं। पेपर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होता है।

इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं जो एक साथ 3 घंटे की अवधि में बिना किसी ब्रेक के लिए जाते हैं। **इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।**

पेपर 1 (अनिवार्य)

  • प्रश्न: 50
  • अंक: 100
  • विषय: टीचिंग और रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग, कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस।

पेपर 2 (विषय-आधारित)

  • प्रश्न: 100
  • अंक: 200
  • विषय: वह विषय जिसमें आपने पोस्ट ग्रेजुएशन की है (जैसे हिंदी, इतिहास, कॉमर्स, आदि)।

नेट पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए?

नेट एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए, जनरल कैटेगरी को दोनों पेपरों में मिलाकर न्यूनतम 40% अंक लाने होते हैं, वहीं SC/ST/OBC को न्यूनतम 35% अंक लाने होते हैं। हालांकि, अंतिम कट-ऑफ मेरिट लिस्ट के आधार पर तय होती है, जो आमतौर पर इससे कहीं ज्यादा होती है।

नेट एग्जाम सिलेबस (NET Exam Syllabus)

पेपर 1 (Paper 1)

पेपर 1 में कुल 10 यूनिट होते हैं और प्रत्येक यूनिट से 5 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये 10 यूनिट हैं: Teaching Aptitude, Research Aptitude, Comprehension, Communication, Mathematical Reasoning and Aptitude, Logical Reasoning, Data Interpretation, ICT, People, Development and Environment, और Higher Education System।

पेपर 2 (Paper 2)

पेपर 2 में उन विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें आपने पोस्ट ग्रेजुएशन कर रखा हो। तो जो भी आपका सब्जेक्ट हो, चाहे वह साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स हो, उससे संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।

नेट की तैयारी के लिए बेस्ट किताबें

सही किताबों का चुनाव आपकी तैयारी को सही दिशा दे सकता है।

KVS Madaan NTA UGC-NET/SET/JRF Paper 1
Buy on Amazon
Trueman's UGC NET/SET General Paper I
Buy on Amazon
Oxford NTA UGC Paper 1 for NET/SET/JRF
Buy on Amazon
Upkar's UGC NET/JRF/SET Teaching & Research Aptitude
Buy on Amazon