आज हम बात करेंगे NTSE के बारे में जिसे हिंदी में राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा कहा जाता है। इसमें आपको सरकार द्वारा पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। तो आज हम जानेंगे कि NTSE Exam Kya hota hai और इसमें कितनी स्कॉलरशिप मिलती है।
ntse exam kya hota hai

NTSE Exam Kya Hai

NTSE यानी National Talent Search Examination जोकि NCERT के द्वारा कंडक्ट किया जाता है। इसमें आपको भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है जोकि 11वीं कक्षा से लेकर पीएचडी तक होती है।

अगर 11वीं और 12वीं कक्षा की बात करें तो इसमें आपको 1250 से प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है। वही U.G और P.G के लिए आपको 2000 प्रति माह की स्कॉलरशिप दी जाती है। पीएचडी करने के लिए आपको यूजीसी/UGC द्वारा मापदंडों के आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।

NTSE के लिए योग्यता

•  जो बच्चे दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं वह इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

•  एनटीएससी में अप्लाई करने के लिए नौवीं कक्षा में 60% ( General & OBC ) , 55% ( SC , ST, PWD ) अंक होने जरूरी है।

एनटीएससी का पेपर कैसे होता है?

NTSE Stage 1st Exam

एनटीएससी के पहले स्टेज का एग्जाम हर बोर्ड स्वयं आयोजित करवाता है तो आप जिस भी बोर्ड से अपनी दसवीं की पढ़ाई कर रहे हैं उसी बोर्ड से एनटीएससी का पेपर दें। इसमें 2020 में कुल 8387 सीट थी।

अगर राज्य कोटा की बात करें तो अलग अलग राज्य के लिए अलग-अलग कोटा निर्धारित किया गया है जोकि आप NTSE की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

हर साल 10 से 15 लाख बच्चे Stage 1 के एग्जाम में बैठते हैं और उसमें से 8387 बच्चों का ही सिलेक्शन 2020 में हुआ था। NTSE Stage 1 एग्जाम की एप्लीकेशन फॉर्म जुलाई में शुरू हो जाते हैं जिसका एग्जाम नवंबर में होता है।

NTSE Stage 2nd Exam

एनटीएससी 2 का एग्जाम NCERT द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें की Stage-1 के पास विद्यार्थी बैठते हैं। इस एग्जाम में कुल 1000 बच्चों को चुना जाता है और इन्हीं 1000 बच्चों को एनटीएससी स्कॉलरशिप दी जाती है।

NTSE Stage 1 Paper Pattern

MAT / Mental Ability Test

NTSE 1 एग्जाम में आपका MAT एग्जाम होता है यानी मेंटल एबिलिटी टेस्ट/ Mental Ability Test जोकि 60 मिनट का एग्जाम होता है। इसमें कुल 50 प्रश्न होते हैं जो कि 50 अंक के होते हैं यानी हर प्रश्न एक अंक का होता है।

SAT / Scholastic Aptitude Test

अगला एग्जाम SAT / Scholastic Aptitude Test होता है। यह पेपर 60 मिनट का होता है जिसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 150 अंक के होते हैं। इसमें आपसे साइंस, सोशल साइंस, मैथमेटिक्स के प्रश्न पूछे जाते हैं

कुल मिलाकर Stage 1 का एग्जाम कुल 200 अंक का होता है जिसमें कि कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है। Stage 1 एग्जाम पास करने के लिए जनरल कैंडिडेट को 40% अंक लेने होंगे और SC/ST/PWD  के लिए 32% अंक होना जरूरी है।

NTSE Stage 2 Paper Pattern

पहला पेपर MAT यानी मेंटल एबिलिटी टेस्ट होता है जो कि 60 मिनट का होता है जिसमें कि आपको 100 प्रश्न ने दिए जाते हैं जोकि 100 अंक के होते है।

अगला पेपर SAT का होता है जो कि 60 मिनट का होता है इसमें आपसे 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 100 अंक के होते हैं।

कुल मिलाकर Stage 2 आपका 200 अंक का होता है वही Stage 2 एग्जाम पास करने के लिए जनरल कैटेगरी को 40% मार्क्स लेने होंगे वहीं SC/ST/PWD को 32% मार्क्स लेने होंगे इसमें भी किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

Shares:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *