Bsc Botany ke baad kya kare / After bsc Botany courses
• एम.एस.सी बॉटनी / MSC Botany
अगर आप वनस्पति के बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं तब आप बीएससी बॉटनी करने के बाद एमएससी बॉटनी कर सकते हैं। Msc Botany दो साल का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता है। अगर आप आगे चलकर रिसर्च और डेवलपमेंट में जाना चाहते हैं तब आप के लिए Msc Botany एक अच्छा कोर्स रह सकता है।
अगर योग्यता की बात करें तो Msc Botany करने के लिए आपके पास Bsc Botany या फिर इसके बराबर अंडरग्रैजुएट डिग्री होनी चाहिए ।भारत में बहुत सारे कॉलेज हैं जहाँ से आप Msc Botany कर सकते हैं जैसे : क्रिस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू, रामजस कॉलेज, न्यू दिल्ली।
Msc botany jobs : एमएससी बॉटनी करने के बाद आपके पास जॉब के काफी विकल्प खुल जाते हैं। Msc Botany करने के बाद आप रिसर्च इंस्टिट्यूशन या फिर मेडिकल के क्षेत्र में जा सकते हैं। अगर आप रिसर्च में जाना चाहते हैं तब आप विदेश की ओर रुख कर सकते हैं क्योंकि भारत में इसके काफी सीमित विकल्प मौजूद है।
Msc Botany Colleges :
▪︎ Msc botany in amity university
▪︎ Msc botany in Hindu College, Delhi
• एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी / MSC Biotechnology
अगर आप Bsc botany करने के बाद एक प्रोफेशनल विकल्प ढूंढ रहे हैं तब आपके लिए Msc Biotechnology एक अच्छा विकल्प रह सकता है।
एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए आपकी अंडर ग्रेजुएशन डिग्री साइंस स्ट्रीम से पूरी होनी चाहिए। जिसमें उसके कम से कम 50% अंक होने चाहिए। भारत में यह कुछ प्रसिद्ध काॅलेज है जो आपको एम.एस.सी बायोटेक्नोलॉजी करवाते हैं।
Msc Biotechnology colleges :
▪︎ St. Xavier College, Mumbai,
▪︎ Christ University, Bangalore,
▪︎ Stella Maris College, Chennai
• एम.एस.सी माइक्रोबायोलॉजी / Msc Microbiology
अगर आप Botany के साथ-साथ zoology, ecology भी पढ़ना चाहते हैं सब आपके लिए एमएससी माइक्रोबायोलॉजी एक अच्छा ऑप्शन रहता है इसमें आपको छोटे जीव से लेकर वातावरण संबंधी पढ़ाया जाता है।
भारत में ऐसे बहुत सारे कॉलेज हैं जो आपको एमएससी माइक्रोबायोलॉजी करवाते हैं। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट की बीएससी बॉटनी में अंडर ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। हालांकि कुछ कॉलेज है जो सिर्फ Bsc microbiology वाले कैंडिडेट को एडमिशन देते हैं। यह कुछ कॉलेज है :
Msc Microbiology :
▪︎ St. Xavier’s College
▪︎ Madras Christian College
▪︎ St. Josephs College
Msc Microbiology jobs : एम.एस.सी माइक्रोबायोलॉजी करने के बाद आपके पास काफी विकल्प उपलब्ध रहते हैं। एम.एस.सी माइक्रोबायोलॉजी करने के बाद आपको फार्मासिटीकल कंपनी में जा सकते हैं या फिर आप फूड कंपनीमें जा सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आप रिसर्च में जाना चाहते हैं तब आप विदेश में किसी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं क्योंकि भारत में रिसर्च एंड व कमेंट के सीमित ही विकल्प उपलब्ध रहते हैं।
यह भी पढें : Bsc maths ke baad kya kare
• एम.बी.ए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट / MBA in Pharmaceutical companies
अगर आप रिसर्च में रुचि रखते हैं लेकिन आप अपनी पूरी जिंदगी लैब मेरे रिसर्च करना नहीं चाहते हैं और बाहर और अच्छे विकल्प चाहते हैं। तब आपके लिए एम.बीए.ए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट एक अच्छा कोर्स रहेगा।
बी.एस.सी बॉटनी करने के बाद विद्यार्थी रिसर्च, फार्मास्यूटिकल कंपनी में टेस्टिंग, डिजाइनिंग, मेडिकल ड्रग मैन्युफैक्चरिंग कंपनीज में जाते हैं। तो अगर आपने आपनी एम.बी.ए इन फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट कर रखा है। तब आप इन बड़ी-बड़ी कंपनियों में मैनेजमेंट के पद में जा सकते हैं। यह कुछ काॅलेज हैं :
Pharma management Colleges :
▪︎ IIHMR, Jaipur
▪︎ Narsee Monjee institute of Management studies, Mumbai
Bsc Botany के बाद करियर विकल्प जानने के बाद अब हम बात करते हैं Bsc Botany के बाद क्या-क्या जॉब के अवसर उपलब्ध रहते हैं। यह कुछ मुख्य क्षेत्र है जहां आप Bsc Botany करने के बाद जॉब पा सकते हैं।
• नर्सरी मैनेजर / Nursing Manager
Bsc Botany में आपने वनस्पति के बारे में बहुत पढ़ा होगा तो अगर आप उस सभी जानकारी को हकीकत में जाना चाहते हैं तब आप नर्सरी में मैनेजर की जॉब कर सकते हैं नर्सरी मैनेजर का काम नर्सरी में रखे हुए पौधों की जानकारी, नए पौधे को उगाना, बेचना आदि शामिल रहते हैं
• एनवायरमेंटल कंसलटेंट / Environmental Consultant
अगर आप प्रकृति के बारे में सोचते हैं जैसे कि मिट्टी पानी हवा को शुद्ध रखने में सोचते है। तब आप एनवायरमेंटल कंसल्टेंट्स के पद पर नौकरी पा सकते हैं। दुनिया में बहुत सारी प्राइवेट और गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशंस है जहां पर आप Environmental Consultant के पद पर नौकरी पा सकते हैं।
• हॉर्टिकल्चरिस्ट / Horticulturist
अगर आपको खेती में ज्यादा रुचि है और आप अलग-अलग पौधों पर शोध कर उनको ज्यादा पैदावार कैसे बनाया जा सके इस पर काम करना चाहते हैं तब आप हॉर्टिकल्चरिस्ट की जाॅब कर सकते हैं। इसमें पौधों की ब्रीडिंग करवाकर नए पौधे को बनाना भी शामिल रहता है। अगर आपकी रूचि इन सब में है तब आप भी Bsc botany के बाद Horticulturist बन सकते हैं।
• टीचिंग / Teaching
अगर आपकी रूचि शिक्षक बनने की है तब आप Bsc botany करने के बाद B.Ed का पेपर दे सकते हैं। B.Ed करने के बाद आप शिक्षक बनकर पड़ा सकेंगे लेकिन अगर आप कॉलेज में प्रोफेसर बनना चाहते हैं तब आपकी Bsc Botany के साथ-साथ Msc की पढ़ाई भी पूरी होनी चाहिए। इसके बाद आप NET, CTET का एग्जाम देकर कॉलेज में शिक्षक बन सकते हैं।
यह भी पढें : BBA kya hai full information in hindi
अगर आप कहीं जॉब नहीं करना चाहते हो और खुद का ही बिजनेस करना चाहते हैं। तब आप अपनी खुद की नर्सरी खोल सकते हैं इसमें आपको खुली आजादी होगी कि आप अपनी नर्सरी में अपने हिसाब से कोई भी काम कर सकते हैं। हालांकि अपनी नर्सिंग खोलने में आपको अपनी तरफ से investment करना होगा तो अगर आप इसके लिए तैयार हैं तब आप खुद की नर्सरी खोल कर भी आगे बढ़ सकते हैं।
Pingback: BioTechnology kya hai ? बायोटेक्नोलॉजी में करियर, नौकरियों - Sciencehindi