IPS यानी इंडियन पुलिस सर्विस Level-A की जॉब है जिसे पाना बहुत सारे छात्रों का सपना होता है और वह इसकी तैयारी भी काफी समय पहले से शुरू कर देते हैं। तो आज का हमारा विषय है आईपीएस क्या होता है और 12वीं के बाद आईपीएस कैसे बने?

आईपीएस का एग्जाम यूपीएससी द्वारा कंडक्ट किया जाता है। यूपीएससी यानी यूनियन सर्विस पब्लिक कमिशन। जोकि एक सरकारी संस्था है जिसके द्वारा भारत में अनेक सरकारी एग्जाम कंडक्टर किए जाते हैं।

अगर कोई विद्यार्थी आईपीएस की तैयारी कर रहा होता है तो दरसल वह सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहा होता है। इसमें कई तरह की पोस्ट आती है जैसे : IAS, IPS, IFS, IRS  कुल 24 पोस्ट हैं। यहां आपको बता दें कि IFS और IAS का एग्जाम एक ही होता है लेकिन IPS के लिए एक अतिरिक्त एग्जाम देना पड़ता है; जोकि फिजिकल टेस्ट होता है।

आपके मन में यह सवाल होगा कि यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद आईपीएस बनकर आपको कौन सी जॉब मिलती है तो जितने भी ASP, DSP, SP, SSP, DIG, IG, DGP होते हैं वह सभी आईपीएस ही होते हैं।

IPS ke liye qualification

सिविल सर्विस एग्जाम का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन पास होनी होगी। आप ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट से पूरी कर सकते हैं। अगर आपने ग्रेजुएशन पिछले साल पूरी कर ली है या फिर ग्रेजुएशन के अंतिम समेस्टर के मैं है तब भी इस का फॉर्म भर सकते हैं। अगर आपने बीए, बीकॉम, बीएसई, इंजीनियरिंग, मेडिकल या अन्य कोई भी कोर्स किया है, तो सिविल सर्विस एग्जाम का फॉर्म भर सकते हैं।

आईपीएस और आईएएस का फॉर्म भरने के लिए भारत का निवासी होना जरूरी है। वही IFS, IRS जैसी  एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस के लिए माइग्रेट हो सकते हैं।
माइग्रेट यानी अगर आप नेपाल, पाकिस्तान, भुटान से माइग्रेट होकर भारत में है तब यह फॉर्म भर सकते हैं।

उम्र सीमा

यूपीएससी की तैयारी करने से पहले आपको उम्र सीमा के बारे में जानकारी होना चाहिए तभी आप सही समय पर सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी शुरू कर पाएंगे।

अगर जनरल कैंडिडेट हैं तब न्यूनतम/minimum उम्र सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम/maximum 32 वर्ष है। वही OBC को अधिकतम उम्र सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट और SC/ST को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलती है।

अगर जम्मू और कश्मीर के निवासी है तो आपके लिए उम्र सीमा 21 वर्ष से 37 वर्ष तक है। वहीं फिजिकल चैलेंज कैंडिडेट को 10 साल की अतिरिक्त छूट मिलती है यानी वह अधिकतम 42 वर्ष तक फॉर्म भर सकते हैं।

जो कैंडिडेट सुन और देख नहीं सकते यानी Disabled कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं तथा जनरल कैटेगरी से है उनके लिए अधिकतम 37 वर्ष है, OBC के लिए 36 और SC/ST  के लिए 40 वर्ष है।

IAS, IPS, IFS बनने के लिए आपको एक ही एग्जाम देना पड़ता है। लेकिन IPS में आपको एक अन्य एग्जाम भी देना होता है जोकि फिजिकल टेस्ट होता है। क्योंकि IPS पुलिस सर्विस के अंतर्गत आता है तो इसमें आपका शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी होता है। यह इस प्रकार है :

लंबाई

अगर आप पुरुष कैंडिडेट हैं तो आप की लंबाई 165 सेंटीमीटर होनी चाहि तथा महिला कैंडिडेट के लिए लंबाई 150 सेंटीमीटर है। SC/ST के पुरुष कैंडिडेट के लिए लंबाई 160 सेंटीमीटर है और महिला उम्मीदवार के लिए 145 सेंटीमीटर है।

शाती का नाप

पुरुष उम्मीदवार की शाती कम से कम 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए और महिला उम्मीदवार कि 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

eyesight

अगर आपकी आंखें कमजोर है तो आपका distant vision 6/12 या 6/9 होना चाहिए और स्वस्थ आंखों के लिए distant vision 6/6 या 6/9 होना चाहिए। कमजोर आंखों के लिए Near Vision J2 और स्वस्थ आंखों के लिए Near Vision J1 होना चाहिए।

यह भी पड़े : IAS क्या होता है ? 12th के बाद आईएएस ऑफिसर कैसे बने ?

सिविल सर्विस एग्जाम का फॉर्म कब आएगा?

अगर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसका फॉर्म कब निकलता है इसकी जानकारी होनी चाहिए तभी आप सही समय पर फॉर्म भर पाएंगे। इसके लिए ऑफिशल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। अगर पिछले साल की बात करें तो यह फरवरी में निकला था। यूपीएससी द्वारा सिविल सर्विस एग्जाम का फॉर्म आमतौर पर जनवरी में निकाला जाता है।

इस का फॉर्म ऑनलाइन अप्लाई किया जाता है और जब भी आप अप्लाई करें तो सोच समझ कर करें क्योंकि इसमें आपको अटेंप (attempt) कम दिए जाते हैं। तो अगर आप यूपीएससी की तैयारी अच्छे से कर चुके है तभी आप फॉर्म भरें।

यूपीएससी की परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?

अगर जनरल कैटेगरी से हैं तो अधिकतम 6 Attempts दे सकते हैं। वही OBC कैंडिडेट 9 Attempts दे सकते हैं। SC/ST के उम्मीदवार उम्र सीमा खत्म होने तक Attempt दे सकते हैं और अगर उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर से है तब वह उम्र सीमा खत्म होने तक Attempt दे सकता है।

यह सभी Attempts तभी ही गिने जाएंगे जब आप Prelims एग्जाम के लिए बैठेंगे यानी अगर आप फॉर्म अप्लाई करने के बाद एग्जाम में नहीं बैठते तब आपका Attempt नहीं गिना जाएगा।

आईपीएस ऑफिसर फॉर्म

जब आप यूपीएससी सीएसई का फॉर्म भरते हैं तभी आपको अपनी मनपसंद सर्विस को चुनना होता है जैसे IAS, IPS, IFS यह तीनों सर्विस को ऑल इंडिया सर्विस कहते हैं बाकी बची हुई सर्विस को सेंट्रल सर्विस कहा जाता है।

यूपीएससी काफी कठिन परीक्षा है जहां प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है। जो बच्चे IAS, IPS की पोस्ट पर जाना चाहते हैं; वह यूपीएससी की तैयारी बहुत पहले से ही शुरु कर देते हैं। हर साल लगभग 10 लाख से ज्यादा बच्चे फॉर्म अप्लाई करते हैं और Prilims एग्जाम के लिए 50 हजार कैंडिडेट पहुंचते हैं।

जिसमें से सिर्फ 10,000 से कम विद्यार्थी Prilims एग्जाम पास करते हैं, अंत में तीन हजार के करीब इंटरव्यू के लिए बैठते हैं जिसमें से जिसमें से 800 के करीब लोगों का सिलेक्शन किया जाता है।

IPS Exam Pattern

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम तीन भागों में होता है: Preliminary, Mains और Interview

प्रीलिम्स एग्जाम

Prelims एग्जाम में आपको दो पेपर देने होते हैं। पहला पेपर जनरल स्टडीज का होता है। यह कुल 200 अंक का होता है। जनरल स्टडीज में से 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।

दूसरा पेपर सीसैट CSAT का होता है इसमें भी 200 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल 80 प्रश्न होते हैं। इन दोनों पेपर को आप हिंदी और इंग्लिश में से किसी एक भाषा को चुनकर दे सकते हैं। जब आप फॉर्म अप्लाई करेंगे तब आप अपनी मनपसंद लैंग्वेज को चुन सकते हैं। इन पेपर में मल्टीपल चॉइस प्रश्न होते हैं यानी आपको प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प दिए जाएंगे आपको सही विकल्प को चुनना होगा।

सिलेबस

पहला पेपर जनरल स्टडीज का होता है और इसमें Current affairs, Geography, Indian constitution, Economics, General issue, general science जैसे विषय से सवाल पूछे जाते हैं।

यह पूरा पेपर जनरल स्टडीज के आधार पर हैं तो इसके लिए आपको रोज अखबार पढ़ना होगा। इसी के साथ भारत और दुनिया में क्या चल रहा है, भारत अन्य देशों के बीच किस तरह के समझौते हो रहे हैं, इस पर भी ध्यान देना होगा। आप न्यूज़ चैनल पर चल रहे नेशनल मुद्दों पर डिबेट दे सकते हैं। ज्यादातर टॉपर आपको राज्यसभा टीवी देखने को कहते हैं क्योंकि वहां पर आपको पॉलिटिकल और नेशनल लेवल के मुद्दे मिल जाते हैं।

दूसरा पेपर CSAT का होता है। इसमें एसएससी बैंकिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जैसे comprehension, logical reasoning, decision making।

यहां ध्यान रखें कि दूसरा पेपर CSAT सिर्फ Qualifying Paper पेपर है; यानी इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ते है। इसको पास करने के लिए आपको 200 अंक में से 66 अंक लाने होते हैं। जनरल स्टडीज के पेपर के आधार पर आपका मेरिट बनता है जिससे आप मेंस एग्जाम के लिए बैठ सकते हैं।

यूपीएससी सीएसई में प्रीलिम्स एग्जाम सिर्फ क्वालीफाइंग भाग होता है यानी इसके नंबर आपके मेरिट में नहीं जुड़ते यह सिर्फ मेंस एग्जाम में बैठने के लिए पास करना जरूरी होता है। प्रीलिम्स कटऑफ 2018 में जनरल कैंडिडेट को 200 में से 98 नंबर लाने थे और ओबीसी के लिए 96 नंबर लाने थे वहीं SC को 84 नंबर और ST को 83 नंबर लाने थे।

मेंस एग्जाम

मेंस एग्जाम UPSC का मुख्य पेपर होता है। जिसमें कुल 9 पेपर होते हैं। यह एग्जाम कुल 1750 अंक का होता है। 9 पेपर में से सिर्फ 7 पेपर द्वारा ही मेरिट बनती है बाकी के दो पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग एग्जाम होते हैं; यानी इनको पास करना जरूरी है इनके नंबर आपके फाइनल नंबर में नहीं जुड़ते है।

इन 2 पेपरों में आपको 33 % अंक लाने होते हैं यह दो पेपर है इंग्लिश और दूसरा लोकल लैंग्वेज का होता है। यह लोकल भाषा संविधान की सूची में दर्ज की 22 भाषाओं में से होती है आप इन 22 भाषाओं में से किसी एक भाषा में पेपर दे सकते हैं।

मेंस एग्जाम के पेपर का सब्जेक्ट क्या है :

पेपर 1 : Essay यानी निबंध का होता है जिसमें आपको 2 निबंध लिखने होते हैं।यह दोनों निबंध 125-125 अंक के होते हैं यानी यह कुल 250 अंक का होता है। यह निबंध इन विषयों पर हो सकते हैं।

पेपर 2 : में आपसे Indian history and culture, World geography and Society से प्रश्न पूछे जाते हैं।

किताबें
ancient India by rs SharmaMedieval India by Satish Chandra
Modern India by Bipin ChandraWorld History 

पेपर 3 : में आपसे Constitution, Politics ,Social justice और International Relation जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं।

किताबें
Indian constitution Political Theory
Art and cultureIndia Polity

पेपर 4 : में Technology, Economic development, Biodiversity, Environment security and disaster management जैसे विषय होते हैं।

किताबें
EconomicsIndian Physical environment
Environment by Shankar IASthe Indian economy

पेपर 5 : में आपसे Ethics, Integrity and aptitude जैसे विष्णु से प्रश्न पूछे जाते हैं। अगर इसे सरल भाषा में समझे तो इसमें यह देखा जाता है कि आप किसी विषय पर क्या सोचते हैं और उस विषय पर क्या विचार रखते हैं। इसी के साथ देखा जाता है कि आप किसी घटना पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

पेपर 6,7 : यह दोनों पेपर ऑप्शनल पेपर होते हैं यानी वैकल्पिक पेपर होते हैं। इन पेपर के लिए आप खुद से विषय चुनकर और उसी का एग्जाम दे सकते हैं।

मैंस कटऑफ 2018 का जनरल कैंडिडेट के लिए 774 गया और ओबीसी के लिए 732 और SC के लिए 719, ST के लिए 719 गया था।

इंटरव्यू

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का यह अंतिम को सबसे मुख्य भाग होता है। यह एक पर्सनैलिटी टेस्ट होता है जिसमें आपकी जानकारी और आपके किसी घटना पर सोचने के तरीके को देखा जाता है। यह काफी मुश्किल माना जाता है ऐसे बहुत सारे कैंडिडेट होते हैं जो प्रिमल्स और मेंस तो पास कर जाते हैं लेकिन इंटरव्यू पास नहीं कर पाते है।

कई बच्चों में आत्मविश्वास की कमी, बात ना करने का तरीका, तथा आप इंटरव्यू रूम में कैसे जा रहे हैं, आपने इंटरव्यू रूम में जाने से पहले क्या पहना है; यह सभी चीजें इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति द्वारा देखी जाती हैं।

यह भी पड़े : CBI Officer kya hota hai और kaise bane ?

आईपीएस की सैलरी

आईपीएस की सैलरी अलग-अलग होती है। यह आपकी पोस्ट पर और रैंक पर निर्भर करती है। जैसे SP की 78 हजार के करीब, SSP की 1,31,000 , DIG की 1 44,000, DGP की 1,82,000 इसके अलावा बहुत सारे सरकारी भत्ते भी दिए जाते हैं।

Shares:

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *