अगर आप बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं तो आपको बैंक पीओ का फॉर्म अप्लाई करना चाहिए। बैंक पीओ का फुल फॉर्म होता है प्रोबेशनरी ऑफिसर , इसे असिस्टेंट मैनेजर भी कहते हैं। बैंकिंग सेक्टर इंडिया के सबसे तेजी से विकसित होने वाले सेक्टर में से एक है जो भारत की इकोनामी में भी साथ देता है। चलिए जानते हैं Bank PO Kaise Bane?

Bank po kaise bane

बैंक पीओ क्या है ?

बैंक पीओ का फुल फॉर्म होता है प्रोबेशनरी ऑफिसर /Probationary Officer। एक बैंक पिओ को Probation period के पूरा होने से पहले किसी भी तरह का काम दिया जा सकता है। जैसे क्लर्क या असिस्टेंट की जिम्मेदारी भी संभालने को दी जा सकती है। जिससे बैंक के विभिन्न कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी हो सके ।

बैंक पीओ कैसे बने / Bank PO kaise Bane ?

बैंक पीओ बनने के लिए सबसे पहले आपको IBPS का ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई करना होगा। IBPS का फुल फॉर्म होता है ” इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन ” । इसका काम सभी बैंकों का एग्जाम एक साथ लेना होता है। IBPS साल में 4 एग्जाम करवाता है जिसमें बैंक क्लर्क, बैंक पीओ, आरआरबी ऑफिसर, आरआरबी असिस्टेंट। बैंक पीओ बनने के लिए आपके पास दो विकल्प हैं पहला आईबीपीएस के जरिए और दूसरा एसबीआई के जरिए। आईबीपीएस साल में एक बार एग्जाम लेता है। अब हम बात करते हैं आईबीपीएस द्वारा बैंक पीओ कैसे बने ?

बैंक पीओ का काम क्या है ?

बैंक पीओ को प्रोबेशन पीरियड के दौरान फाइनेंस, अकाउंटिंग, मार्केटिंग के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट के व्यवहारिक ज्ञान की भी ट्रेनिंग दी जाती है। इसी के साथ स्क्रोलिंग, पोस्टिंग, अकाउंट तैयार करना आदि का काम भी दिया जाता है।

Probation period पूरा होने के बाद बैंक पिओ किसी भी शाखा में असिस्टेंट बैंक मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जाता है। यहां पर बैंक पियो दैनिक ग्राहक लेनदेन, पासबुक प्रिंटिंग, ड्राफ्ट और कैश जारी करना इत्यादि काम करता है।

यह भी पढ़े :  SBI clerk क्या होता है और कैसे बने ? 

Bank PO Qualifications / बैंक पीओ योग्यता

बैंक पीओ बनने के लिए सबसे पहले आपको ग्रेजुएशन पास करनी होगी। आप जिस भी कॉलेज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी करनी करेंगे वह भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो। आप किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएशन पास कर सकते हैं। यानी अगर आप साइंस,कॉमर्स,आर्ट्स के किसी भी सब्जेक्ट से ग्रेजुएट हैं तब आप बैंक पीओ का फॉर्म भरने के लिए योग्य है। बैंक पीओ बनने के लिए कंप्यूटर की जानकारी होना जरूरी है क्योंकि इसका सारा कार्य कंप्यूटर संबंधित होता है।

Bank PO Age Limit / बैंक पीओ उम्र सीमा

अगर बैंक पीओ के लिए उम्र सीमा की बात करें तो कम से कम 20 साल और ज्यादा से 30 साल होती है। इसी के साथ  आरक्षित वर्ग के लिए कुछ छूट मिलती है। OBC को 3 साल, SC/ST को 5 साल, PWD को 10, और किसी भी एक्स सर्विसमैन को 5 साल की अतिरिक्त छूट मिलती है।

बैंक पीओ जॉब के लिए कितने परसेंटेज चाहिए?

बैंक पीओ का फॉर्म भरने के लिए ग्रेजुएशन पास होनी जरूरी है। इसमें न्यूनतम प्रतिशत की आवश्यकता नहीं है।

बैंक पीओ के फॉर्म कब निकलेंगे?

आईबीपीएस हर साल बैंक पीओ की वैकेंसी निकलता है। अगस्त महीने में इसका ऑनलाइन फॉर्म निकलता है और आप अक्टूबर तक इस का फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए लगभग 24 दिनों का समय मिलता है।

बैंक पीओ का एग्जाम कैसे होता है ?

आईबीपीएस बैंक पीओ में 3 पेपर होते हैं। पहला प्रीलिम्स, दूसरा मेंस और अंत में इंटरव्यू होता है। प्रीलिम्स एग्जाम पास करने के लिए आपको न्यूनतम अंक लाने होते हैं तभी आप मेंस एग्जाम में बैठ सकते हैं। यह दोनों एग्जाम ऑनलाइन मोड में होते हैं। यह क्वालीफाइंग एग्जाम होता है।

Bank PO Syllabus/ बैंक पीओ का सिलेबस क्या है ?

प्रीलिम्स/ Prelims : इस पेपर में तीन 3 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें कुल 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है यानी कुल 100 अंक का पेपर होता है। इसको करने के लिए आपको 1 घंटे का समय दिया जाता है।

•  इंग्लिश जिसमें आप से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि 30 अंक के होते हैं इसके लिए आपको टाइम मिलता है 20 मिनट ।

•  मैथमेटिक्स जिससे 35 प्रश्न पूछे जाते हैं इसको करने के लिए आपको 20 मिनट का समय दिया जाता है।

•  रिजनिंग जिससे 35 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको करने के लिए आपको 20 मिनट का समय दिया जाता है।

प्रीलिम्स एग्जाम पास करने के बाद कुछ ही दिनों में आपका मेंस एग्जाम होता है। अब देखते हैं मेंस का सिलेबस क्या है?

मेंस/ Mains : इस एग्जाम में 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। कुल  155 प्रश्न होते हैं जोकि 200 अंक के होते हैं। इसके लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाता है।

•  रीजनिंग एंड कंप्यूटर एप्टिट्यूड जिससे 45 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 60 अंक के होते हैं और इसको करने के लिए 60 मिनट का समय मिलता है।

•  जनरल इकोनामी / बैंकिंग अवेयरनेस से 40 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 40 अंक के होते हैं और समय मिलता है 35 मिनट।

•  इंग्लिश लैंग्वेज से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 40 अंक के होते हैं और समय मिलता है 40 मिनट।

•  डाटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन या मैथमेटिक्स से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 60 अंक के होते हैं और समय मिलता है 45 मिनट।

यह दोनों एग्जाम आप हिंदी या इंग्लिश में दे सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस भाषा में यह पेपर देना चाहते हैं।

Bank PO Written Test

इस टेस्ट में आपको निबंध और पत्र लिखना होता है, जिसे आपको कंप्यूटर में टाइप करके देना होता है। इसके लिए आपको इंग्लिश टाइपिंग आनी चाहिए। इसमें 2 प्रश्न पूछे जाएंगे जो कुल 25 अंक के हैं। जिसके लिए आपको 30 मिनट का समय मिलेगा। यह ध्यान रखें कि यह पेपर सिर्फ Qualifying पेपर है यानी यह आपका मेरिट नहीं बनाता है। इसके अंक आपके मेरिट में नहीं जुड़ेंगे आप का मेरिट सिर्फ मेंस के चार पेपर से ही बनता है।

Bank PO Interview

प्रीलिम्स और मेंस पास होने के बाद आपको इंटरव्यू के बुलाया जाता है। इंटरव्यू 100 अंक का होता है। इसमें जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट को 40% अंक लाने होते हैं, वहीं PWD, OBC, SC/ST  के कैंडिडेट को कम से कम 35% अंक लाने होते हैं। लेकिन हर बार कट-ऑफ अलग होती है तो आपको ज्यादा से ज्यादा मार्क्स लाने होंगे।

यह भी पढ़े : Investment Banker Kaise Bane | इन्वेस्टमेंट बैंकिंग क्या होता है ? 

बैंक पीओ की सैलरी कितनी है ?

हर बैंक में बैंक पीओ की सैलरी अलग-अलग होती है। अगर बेसिक पे की बात करें तो यह 23,700 प्रति महा है।
इसके साथ आपको महंगाई भत्ता, विशेष भत्ता, एचआरए, और सीसीए के साथ चिकित्सा भत्ता मिलता है।  इस प्रकार आपकी कुल सैलरी 38,000 से 42,000 तक बन जाती है, जोकि बैंक और पोस्टिंग के आधार पर तय होती है।

बैंक पीओ की तैयारी कैसे करें ?

सबसे पहले बैंक पीओ की तैयारी करने के लिए इसके सिलेबस को अच्छी तरह से समझना होगा। उसके बाद एक-एक विषय को अच्छे से पढ़ना होगा। किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए आपको एक टाइम टेबल बनाना होता है। सबसे पहले आप सभी विषयों का एक टाइम टेबल बनाए और इसे नियमित रूप से फॉलो करें।

आप जिस विषय में ज्यादा कमजोर हैं, उस विषय को टाइम टेबल में ज्यादा समय दीजिए। इसके बाद आप अंतिम वर्ष में आए प्रश्नों को हल कीजिए ताकि आप जान सके कि एग्जाम का पैटर्न कैसा होता है। आप नियमित रूप से अंतिम वर्षों के प्रश्न सॉल्व करें तभी आप बैंक पीओ के एग्जाम में सफल हो पाएंगे।

Shares:

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *