एमबीए पूरी दुनिया में मैनेजमेंट की फील्ड में सबसे अच्छा कोर्स माना जाता है। सिर्फ बीबीए वाले छात्र ही नहीं बल्कि बीटेक, बीएससी, बीसीए करने के बाद भी लोग एमबीए की तरफ जाते हैं। तो ऐसे में अगर आपको प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेना है तो आपको एमबीए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। तो आज हम आपको बताएंगे MBA ke liye Entrance exam कौन से होते हैं तथा उनकी योग्यता, एग्जाम पैटर्न क्या होता है।

यह भी पड़े: MBA कोर्स क्या होता है? योग्यता, फीस, सैलरी

MBA ke liye Entrance exam

CAT

IM में प्रवेश पाने की प्रक्रिया CAT परीक्षा के माध्यम से होती है। यह परीक्षा हर साल केवल एक बार दो स्लॉट में ली जाती है। जो कि नवंबर- दिसंबर में आयोजित की जाती है।

यह भी पड़े: आईआईएम/IIM से एमबीए कैसे करे ?

यह भी पड़े: आईआईटी /IIT से एमबीए कैसे करे ?

CAT योग्यता

कैट एग्जाम के लिए कैंडिडेट की ग्रेजुएशन में 50% अंक और एससी / एसटी के लिए 45% अंक के साथ पास होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष वाले छात्र भो इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष है।

CAT एग्जाम पैटर्न

विषयअंक
क्वांटिटी एप्टिट्यूड28
वरबल एंड रीडिंग कंप्रीहेंशन44
डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग28

CAT टॉप कॉलेज

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट आईआईएम
  • जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट जमशेदपुर मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम
  • SPJIMR मुंबई
  • FMS दिल्ली
  • IMI दिल्ली
  • आईएमटी गाजियाबाद
  • ग्रेट लेक्स चेन्नई

XAT

एमबीए एंट्रेंस एग्जाम में कैट के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय XAT एग्जाम है। जोकि जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट XLRI जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया जाता है।

XAT योग्यता

इस में अप्लाई करने के लिए बैचलर डिग्री पास करनी होगी आप बैचलर डिग्री किसी भी स्ट्रीम से पास कर सकते हैं। अगर आप बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में है तब भी आप XAT एग्जाम का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पड़े : XAT एग्जाम क्या होता है? योग्यता, सिलबस

XAT एग्जाम पैटर्न

जैट एग्जाम में 5 विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको करने के लिए 180 मिनट यानी 3 घंटे का समय दिया जाता है। इसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न पूछे जाते हैं।

प्रश्न की संख्यासमय
भाग-A75165 मिनट
वर्बल एंड लॉजिकल एबिलिटी26
डिसीजन मेकिंग21
क्वानटेटिव एबिलिटी एंड डाटा इंटरप्रिटेशन28
प्रश्न की संख्यासमय
भाग-B2515 मिनट
जनरल नॉलेज25

XAT टॉप कॉलेज

  • जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट
  • जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर
  • एसपी जैन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड रिसर्च
  • श्री पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट मणिपाल
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद एमिटी बिजनेस स्कूल नोएडा

MAT

इस एंट्रेंस एग्जाम की खासियत यह है कि यह साल में 4 बार आयोजित किया जाता है जोकि फरवरी, जुलाई, सितंबर, दिसंबर में होता हो। XAT द्वारा आयोजित किया जाता है । इसमें इंडियन ग्लोबल एनवायरमेंट, लैंग्वेज कंप्रीहेंशन, डाटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी, मैथमेटिकल स्किल्स, इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाते हैं। XAT एग्जाम ऑफ इंटरनेट मोड, पेन-पेपर मोड और कंप्यूटर मोड के जरिए दे सकते हैं।

MAT योग्यता

इस में अप्लाई करने के लिए बैचलर डिग्री पास करनी होगी आप बैचलर डिग्री किसी भी स्ट्रीम से पास कर सकते हैं। अगर आप बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में है तब भी आप XAT एग्जाम का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पड़े: MAT एग्जाम क्या होता है? विस्तार में जाने

MAT एग्जाम पैटर्न

विषयप्रश्न संख्याअंक
डाटा एनालिसिस एंड सफिशिएंसी40 40
लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन40 40
मैथमेटिकल स्किल्स4040
इंटेलिजेंस एंड क्रिटिकल रीजनिंग4040
इंडियन एंड ग्लोबल एनवायरमेंट4040

MAT टॉप कॉलेज

  • डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज आईआईटी मद्रास
  • एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा
  • क्रिस्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरू
  • टी.ए पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट मणिपाल
  • बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी मेसरा जयपुर
  • इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप बेंगलुरु
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी वारंगल

यह भी पड़े: MBA/एमबीए के बाद क्या करें? मास्टर कोर्स, जॉब्स

TISSNET

यह एक यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जोकि टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस मुंबई द्वारा आयोजित किया जाता है। जिसके माध्यम से आप विभिन्न मास्टर्स कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। टाटा इंस्टिट्यूट में आपको एमबीए की जगह MA इन मैनेजमेंट के नाम से करवाया जाता है।

TISSNET योग्यता

कैंडिडेट की ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए और अंतिम वर्ष वाले बच्चे भी TISSNET एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। TISSNET एग्जाम की कट-ऑफ पास करने के बाद आपको पर्सनल इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है जिसके बाद आप का फाइनल सिलेक्शन होता है।

TISSNET एग्जाम पैटर्न

इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, प्रोफिशिएंसी, मेथेलॉजिकल रिजनिंग पर होते है। TISSNET को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया जाता है।

सब्जेक्टप्रश्न की संख्यासमय
इंग्लिश प्रोफिशिएंसी3030 मिनट
मैथमेटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग3030 मिनट
जनरल अवेयरनेस4040 मिनट

TISSNET कॉलेज

इस एग्जाम के माध्यम से आप टाटा इंस्टीट्यूट के अलग-अलग कैंपस में एडमिशन ले सकते हैं जोकि मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, गुवाहाटी, तुलजापुर में स्तिथि है।

CMAT

कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट /CMAT नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाता है। TISSNET के माध्यम से आप AICTE से अप्रूव सभी इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन ले सकते हैं। यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट है जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जोकि MCQs होते हैं। इसको करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। इसमें -1 की नेगेटिव मार्किंग होती है।

CMAT योग्यता

कैंडिडेट की 12वीं कक्षा 50% अंक और रिजर्व कैटेगरी को 45% अंक के साथ पास होनी चाहिए। इसमें कोई भी उम्र सीमा नहीं होती है।

CMAT एग्जाम पैटर्न

सब्जेक्टप्रश्न की संख्याअंक
क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डाटा इंटरप्रिटेशन20 80
लॉजिकल रीजनिंग2080
लैंग्वेज कंप्रीहेंशन2080
जनरल अवेयरनेस20 80
इन्नोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप2080
कुल 100100400

CMAT कॉलेज

  • जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज मुंबई
  • केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च मुंबई
  • बिरला इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा
  • आईएमटी नागपुर महाराष्ट्र
  • जयपुरिया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट लखनऊ
  • आईटीएम नवी मुंबई नवी मुंबई
  • जयपुर बिजनेस स्कूल कोलकाता

GMAT

ग्रैजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट पूरे दुनिया में MBA के लिए सबसे लोकप्रिय एंट्रेंस एग्जाम है। यह एग्जाम ग्रैजुएट मैनेजमेंट ऐडमिशन काउंसिल GMAC द्वारा आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से आप ग्लोबली बहुत सारी एमबीए कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें 4 सेक्शन से प्रश्न पूछे जाते हैं।

GMAT योग्यता

कैंडिडेट की किसी मानता प्राप्त इंस्टिट्यूशन से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।

GMAT एग्जाम पैटर्न

सब्जेक्टप्रश्न की संख्यासमय
एनालिटिकल राइटिंग एसेसमेंट130 मिनट
इंटीग्रेटेड रीजनिंग1230 मिनट
क्वानटेटिव रीजनिंग3162 मिनट
वर्बल रीजनिंग3665 मिनट
कुल 234135 मिनट

GMAT कॉलेज

  • इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली
  • एसपी जैन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च मुंबई जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर
  • इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गाजियाबाद
  • फॉर स्कूल्स ऑफ मैनेजमेंट दिल्ली
  • टी.ए पाई मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट कोलकाता मणिपाल
  • कर्नाटका गोवा इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट गोवा
  • लाल बहादुर शास्त्री इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट दिल्ली

IIFT

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड/IIFT से एमबीए करने के लिए आपको यह एग्जाम देना होता है। यह एग्जाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाता है। जिसमें लगभग 400 सीटें होती हैं। इस एग्जाम के माध्यम से आप सिर्फ एमबीए इन इंटरनेशनल बिजनेस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

IIFT योग्यता

यह एग्जाम साल में एक बार आयोजित होता है। जिसको देने के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए और इसमें कोई भी उम्र सीमा नहीं है।

IIFT एग्जाम पैटर्न

आईआईएफटी एक्जाम MCQs बेस होता है। इसको करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है।

सब्जेक्टप्रश्न की संख्याअंक
वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कंप्रीहेंशन35105
क्वांटिट्टिव एनालिसिस2575
डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग3090
जनरल अवेयरनेस2030
कुल 110300

IIFT टॉप यूनिवर्सिटी

  • आईआईएफटी दिल्ली
  • आईआईएफटी कोलकाता
  • आईआईएफटी काकीनाडा

अगर आईआईएफटी में फीस की बात करें तो यह कुल 17 लाख रुपए है। वही एवरेज सैलेरी की बात करें तो यह 25 LPA है। इस एग्जाम के बाद लिखित एबिलिटी टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू राउंड होता है जिसके बाद आप आईएएफ्ट में MBA में एडमिशन ले सकते हैं।

NMAT

इस एग्जाम के माध्यम से आप नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज और इससे जुड़े इंस्टिट्यूट में मैनेजमेंट के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें मुख्य रूप 2 कोर्स जनरल MBA और MBA इन एचआर उपलब्ध है।तथा इनके अलावा कोर्स है:

  • एमबीए इन फॉर्मा मैनेजमेंट
  • एमबीए इन बिजनेस एनालिस्ट
  • एमबीए इन रिटेल मैनेजमेंट

NMAT योग्यता

अगर आप बैचलर डिग्री 50% अंक से पास कर चुके हैं या फिर अंतिम वर्ष में है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस एग्जाम के बाद आपको केस डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू राउंड के बाद फाइनल सिलेक्शन होता है।

NMAT एग्जाम पैटर्न

इस एग्जाम में कुल 108 प्रश्न होते हैं जो कि 360 अंक के होते हैं। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। हर एक सही उत्तर पर तीन अंक दिए जाते हैं।

सब्जेक्टप्रश्न की संख्यासमय
लैंग्वेज स्किल्स3628 मिनट
क्वांटिट्टिव3652 मिनट
लॉजिकल रीजनिंग3640 मिनट
कुल 108120 मिनट

NMAT टॉप यूनिवर्सिटी

  • NIMS मुंबई
  • NIMS हैदराबाद
  • NIMS बेंगलुरु
  • NIMS इंदौर
  • NIMS नवी मुंबई
  • जेवियर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट भुवनेश्वर
  • केजे सोमैया इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंसियल मैनेजमेंट एंड रिसर्च चेन्नई
  • आईबीएस हैदराबाद
  • VIT वेल्लोर
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट मुंबई
  • वॉक्सेन यूनिवर्सिटी हैदराबाद
  • जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल सोनीपत

अगर फीस की बात करें तो यह 10 लाख से लेकर 20 लाख तक है। वही औसत वार्षिक सैलरी 18.45 लाख है और उच्च सैलेरी पैकेज 34 लाख है।

SNAP

यह एक नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जो सिंबोसिस नेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित किया जाता है। इस एग्जाम के माध्यम से आप सिंबोसिस नेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े 15 इंस्टिट्यूट में 26 प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह XAT और CAT एग्जाम से थोड़ा आसान होता है। यह एग्जाम जनवरी -फरवरी महीने में आयोजित किया जाता है।

SNAP योग्यता

अगर योगिता की बात करें तो ग्रेजुएशन न्यूनतम 50% और SC/ST को 45% से पास करनी होगी। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष वाले छात्र भी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

SNAP एग्जाम पैटर्न

इसमें आप से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है।SNAP में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पूछे जाते हैं; प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है वहीं इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी होती है।

सब्जेक्टप्रश्न की संख्याअंक
जनरल इंग्लिश: रीडिंग कंप्रीहेंशन, वर्बल रीजनिंग, वर्बल एबिलिटी 1515
क्वांटिट्टिव, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड डाटा सफिशिएंसी2020
एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग2525
कुल 6060

SNAP टॉप यूनिवर्सिटी

  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बिजनेस मैनेजमेंट पुणे
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर स्टडीज एंड रिसर्च पुणे
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट आफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन पुणे
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस पुणे
  • सिंबोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड हुमन रिसोर्स डेवलपमेंट पुणे
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एंड टेलीकॉम मैनेजमेंट पुणे
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट बेंगलुरू
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट हैदराबाद
  • सिंबोसिस इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट नागपुर

MICAT

मुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ कम्युनिकेशन अहमदाबाद द्वारा यह एग्जाम आयोजित किया जाता है। इसमें आपको मुख्य दो कोर्स मिलते हैं पीजीडीएम इन कम्युनिकेशन(180 सीट) और पीजीडीएम जनरल(36 सीट)।

MICAT योग्यता

योगिता की बात करें तो इसमें आपकी ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।

MICAT एग्जाम पैटर्न

MICAT में 234 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसको करने के लिए 2 घंटे 45 मिनट का समय दिया जाता है। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी होती है लेकिन डिस्क्रिप्टिव और साइक्रोमेट्री सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

सब्जेक्टप्रश्न की संख्यासमय
साइकोमेट्रिक टेस्ट15030 मिनट
डिस्क्रिप्टिव425 मिनट
* डायवर्जेंट एंड कन्वर्जेंट थिंकिंग
* क्वांटिटी एबिलिटी एंड डाटा इंटरप्रिटेशन
* वर्बल एबिलिटी
* जनरल अवेयरनेस
8080 मिनट
कुल 234135 मिनट

क्या मैं बिना एग्जाम के एमबीए कर सकता हूं?

कुछ निजी और low-ग्रेड कॉलेज आपको बिना एंट्रेंस एग्जाम के एमबीए में एडमिशन देते हैं ।लेकिन इसका कोई भी फायदा नहीं होगा। एक अच्छे और प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज से पढ़ने के लिए आपको नेशनल या यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस एग्जाम देना होगा जैसे: CAT, XAT, MAT, GMAT।

MBA के लिए कौन सा एग्जाम देना पड़ता है?

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट आईआईएम से एमबीए करने के लिए आपको कैट एग्जाम देना होता है। इसी के अलावा अन्य एमबीए कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको XAT, MAT, GMAT, CMAT जैसे एग्जाम को देना होता है।


एमबीए एंट्रेंस एग्जाम कितने प्रकार के होते हैं?

एमबीए एग्जाम कई तरह के होते हैं जो केंद्रीय, राज्य और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के स्तर पर आयोजित किए जाते हैं। यह कुछ टॉप एमबीए एंट्रेंस एग्जाम है : CAT, MAT, XAT, GMAT, CMAT, TISSNET, IIFT, NMAT, SNAP, MICAT, PUCET


एमबीए का एंट्रेंस एग्जाम कैसे होता है?

ज्यादातर एमबीए प्रवेश परीक्षाओं में आपसे क्वांटिटी एप्टिट्यूड, कंप्रीहेंशन, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, डिसीजन मेकिंग, जनरल नॉलेज, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी, मैथमेटिकल स्किल्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।

भारत में MBA में कितने प्रवेश परीक्षाएं होती हैं?

वैसे तो भारत में MBA के लिए बहुत सारी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होती है लेकिन मैं यह कुछ टॉप एमबीए प्रवेश परीक्षाएं है: CAT, MAT, XAT, GMAT, CMAT, TISSNET, IIFT, NMAT, SNAP, MICAT, PUCET


mba ke liye konsa Entrance exam hota hai?

एमबीए के लिए सबसे अच्छा एंट्रेंस एग्जाम कैट/CAT होता है। जिसके माध्यम से भारत के टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यह कुछ टॉप एमबीए एंट्रेंस एग्जाम है: CAT, MAT, XAT, GMAT, CMAT, TISSNET, IIFT, NMAT, SNAP, MICAT, PUCET, OJEE, KMAT, IBSAT, TS ICET, ATMA

Shares:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *